क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: RCB ने अपने प्रदर्शन से गौतम गंभीर को भी किया खुश, KKR के कोच ने खुलकर की तारीफ

Virat Kohli and Gautam Gambhir

Gautam Gambhir vs Virat Kohli: गौतम गंभीर अगर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु की तारीफ करें, तो क्या आपको हैरानी होगी? हमें लगता है कि दुनियाभर के ज्यादातर क्रिकेट फैन्स को इससे बहुत ज्यादा हैरानी होगी, लेकिन ऐसा सच में हुआ है. गौतम गंभीर ने आरसीबी की खुलेआम तारीफ की है. आइए हम आपको पूरा मामला समझाते हैं.

आरसीबी से खुश हुए गौतम

दरअसल, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगुलुरु का मैच हमेशा रोमांचक और विवादों से घिरा होता है. हरेक सीज़न के हरेक मैच में इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. आईपीएल 2024 के 36वें मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला.

यह मैच कोलकाता के घरेल मैदान ईडन गार्डन्स पर केकेआर और आरसीबी के बीच में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की लेकिन केकेआर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बना दिए. केकेआर के इस स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीबी ने पहले ओवर से ही अटैक करना शुरू किया.

विराट कोहली ने पहले ओवर ही पहली गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की. पारी की तीसरी ओवर की पहली गेंद पर हर्षित राणा की एक गेंद विराट कोहली की लगभत छाती की ऊंचाई पर जाकर बैट से टकराई और हर्षित ने उसे कैच कर लिया.

कोहली के विकेट पर विवाद

अंपायर ने आउट करार दिया और कोहली ने डीआरएस की मांग की क्योंकि उन्हें वो गेंद कमर से ऊपर फुलटॉस होने की वजह से नो बॉल लग रही थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने दिखाया कि गेंद विकेट पर जाते-जाते कोहली के कमर से नीचे हो जाती, इसलिए कोहली आउट ही रहेंगे. कोहली के इस विकेट पर विवाद शुरू हो गया. एक पक्ष का मानना है कि कोहली आउट थे और दूसरे का मानना है कि कोहली नॉट आउट थे.

खैर, कोहली के फाफ डु-प्लेसी भी सिर्फ 7 रन पर पवेलियन लौट गए, लेकिन आरसीबी ने उम्मीद नहीं छोड़ी. विल जैक्स (23 गेंदों में 55) और रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारियां खेलकर आरसीबी का स्कोर 11.2 ओवर में 137 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन उसके बाद आंद्रे रसेल ने एक ही ओवर में दोनों को आउट करके केकेआर को मैच में वापस ला दिया.

1 रन से हारी आरसीबी

आरसीबी ने इसके बाद भी जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी क्योंकि उनके पास दिनेश कार्तिक जैसा मैच विनर फिनिशर था. दिनेश कार्तिक (18 गेंदों में 25) और सुयश प्रभुदेशाई (18 गेंदों में 24) रन बनाए, लेकिन आरसीबी के लिए जीत अभी भी 21 रन दूर थी, और आखिरी ओवर मिचेल स्टार्क डाल रहे थे.

आरसीबी के 8 विकेट गिर चुके थे और क्रीज पर मोहम्मद सिराज के साथ कर्ण शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे. कर्ण शर्मा ने मिचेल स्टार्क के आखिरी ओवर की पहली चार गेंदों में 3 छक्के लगाकर आरसीबी को एक बार फिर मैच में वापस ला दिया, लेकिन पांचवीं गेंद पर वो भी मिचेल स्टार्क को ही कैच थमा बैठे. आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 और मैच टाई करने के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन लॉकी फर्ग्युशन दूसरा रन पूरा नहीं कर पाए और आरसीबी आखिरी गेंद पर 221 रन बनाकर भी सिर्फ एक रन से मैच हार गई.

गौतम गंभीर ने की तारीफ

इस मैच में आरसीबी हार तो गई, लेकिन उन्होंने दुनियाभर के फैन्स के साथ-साथ गौतम गंभीर का भी दिल जीत लिया. गौतम गंभीर को अक्सर आरसीबी की आलोचना करते हुए देखा और सुना जाता है, लेकिन आज के मैच में आरसीबी ने अपने खेल से गौतम को भी खुश कर दिया.

गौतम ने मैच खत्म होने के बाद अपने इंस्टाग्राम, एक्स (पुराना नाम ट्विटर) समेत सोशल मीडिया अकाउंट्स से पोस्ट किया और लिखा कि आज आरसीबी ने अपने चरित्र का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया. गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच के आखिरी पलों की वीडियो को भी शेयर किया है. हालांकि, गौतम गंभीर ने अपने इस पोस्ट के अंत में एक्सक्लामेशन मार्क भी लगाया है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि उन्होंने आरसीबी की तारीफ की है या उनपर एक तंज कसा है.

Twitter: Gautam Gambhir

बहरहाल, आरसीबी की इस हार के साथ इस आईपीएल सीज़न में भी उनका सफर लगभग खत्म हो गया है. आरसीबी ने अभी तक 8 मैचों में सिर्फ 1 जीत और 7 हार का सामना किया है. ऐसे में यहां से उनके लिए प्लेऑफ में जाना लगभग असंभव हो गया है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

IND vs PAK
क्रिकेट खबरें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, रोहित के बयान पर PCB चीफ ने कही बड़ी बात

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में पिछले करीब एक दशक से कोई क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स हमेशा चाहते हैं कि
क्रिकेट खबरें

कभी छिड़कते थे जान, कैसे बन गए जानी दुश्मन

Indian Cricket की दुनिया में कई सारे ऐसे खिलाड़ी मौजूद है। जो क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले और गेंद से जमकर विपक्षी टीम की धुलाई करते हैं। इतना ही
Virat Kohli
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ किंग कोहली ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें विराट कोहली ने अपने बल्ले से एक
Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings