क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, BCCI के इन 5 फैसलों ने सबको किया हैरान

Indian Cricket Team

BCCI: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया है. इसके अलावा बीसीसीआई ने अपनी इस टीम में पांच चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं, लेकिन उससे पहले हम आपको टीम इंडिया का वो स्क्वॉड दिखाते हैं, तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने के लिए वेस्टइंडीज और अमेरिका जाएगा.

टीम इंडिया का स्क्वॉड

  1. रोहित शर्मा (कप्तान)
  2. यशस्वी जायसवाल
  3. विराट कोहली
  4. सूर्यकुमार यादव
  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  6. संजू सैमसन (विकेटकीपर)
  7. हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान)
  8. शिवम दूबे
  9. रविंद्र जडेजा
  10. अक्षर पटेल
  11. कुलदीप यादव
  12. युजवेंद्र चहल
  13. अर्शदीप सिंह
  14. जसप्रीत बुमराह
  15. मोहम्मद सिराज

ट्रैवलिंग रिज़र्व

  • शुभमन गिल
  • रिंकू सिंह
  • खलील अहमद
  • आवेश खान

चौंकाने वाला पहला फैसला: हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ल्ड कप 2023 में हुए भारत के चौथे मैच में खेला था. उस मैच के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हुए थे और उसके बाद सीधा आईपीएल में खेले हैं. आईपीएल में भी हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन ना ही बल्ले से अच्छा रहा है, और ना ही गेंद से. हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, और उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम का हाल भी बेहद बुरा है. ऐसे में उनको वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करना और उप-कप्तान बनाने का लॉजिग ज्यादातर क्रिकेट लवर्स को समझ नहीं आ रहा है.

चौंकाने वाला दूसरा फैसला: ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने पिछले करीब 1.5 साल से भी ज्यादा वक्त से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. दिसंबर 2022 में हुए भयंकर कार एक्सीडेंट के बाद से पंत क्रिकेट से दूर थे, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 में वापसी की है और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर रहे हैं. पंत ने इस आईपीएल सीज़न में अच्छी कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी अच्छा कमाल दिखाया है. वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन फिर भी कई क्रिकेट विशेषज्ञों का ऐसा मानना था कि पंत अभी भी वर्ल्ड कप के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन फिर भी बीसीसीआई ने उन्हें टीम में शामिल कर लिया है. ऐसे में क्रिकेट जानकारों का कहना है कि अगर पंत को टीम में शामिल किया गया, तो उप-कप्तानी के पहले हकदार पंत ही थे, क्योंकि वो आईपीएल में हार्दिक से बेहतर कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई ने ऐसा नहीं किया, जो कि हैरान करने वाला दूसरा फैसला है.

चौंकाने वाला तीसरा फैसला: युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें वर्ल्ड कप 2023 की टीम में भी शामिल नहीं किया गया था, लेकिन चहल ने आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है. आईपीएल में वो 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाद बने हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-5 लिस्ट में घुम रहें हैं.

चौंकाने वाला चौथा फैसला: अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, टी नटराजन

टीम इंडिया के इस वर्ल्ड कप स्क्वॉड में अर्शदीप सिंह के शामिल किया गया है, जो इस स्क्वॉड में एकमात्र बाएं हाथ के गेंदबाज हैं. इस आईपीएल सीज़न में अर्शदीप का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जबकि खलील अहमद और टी नटराजन ने शानदार प्रदर्शन किया है. खलील ने नई गेंद से कई विकेट चटकाएं हैं, लेकिन थोड़े महंगे साबित हुए हैं. उन्हें इस स्क्वॉड के ट्रैवलिंग रिज़र्व में रखा गया है. टी नटराजन ने इस सीजन में खासतौर पर डेथ ओवर्स में गेंदबाजी की है और दबाव में शानदार यॉर्कर्स गेंद डाली है. इन दोनों के अलावा संदीप शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि मोहम्मद सिराज को साधारण प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह मिली है.

चौंकाने वाला पांचवा फैसला: ऋतुराज गायकवाड़

इस आईपीएल सीज़न में अभी तक विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए हैं. उनकी पारियों में कमाल की स्थिरता नज़र आती है, लेकिन फिर भी उनका नाम वर्ल्ड कप स्क्वॉड में नहीं है और ना ही उन्हें ट्रैवलिंग रिज़र्व में रखा गया है, जबिक उनसे कम रन और खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी शुभमन गिल को ट्रैवलिंग रिज़र्व में रखा गया है. ऐसे में यह बीसीसीआई का एक और हैरान करने वाला फैसला है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Babar Azam
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर आज़म को दिया नया चैलेंज, कहा- ‘अगर उन्होंने 3 छक्के लगा दिए तो…’

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत जून के पहले हफ्ते से होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका समेत दुनियाभर की कई टीमों ने
IPL 2024 SRH vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: 287 रन बनाने के बाद भी SRH ने जीता मैच, लेकिन 262 रन बनाकर RCB ने जीता दिल

IPL 2024: आज आईपीएल में मौजूदा सीज़न का 30वां मैच खेला गया और इस मैच में सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के भी कई रिकॉर्ड टूट गए.
PCB'
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान ने अभी तक नहीं किया टीम का ऐलान, PCB ने मचाई उथल-पुथल

Pakistan Cricket Team: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए एक-एक कर सभी टीम अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान करते जा रही है. न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका,भारत, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान ने अपनी-अपनी
Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings