क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024 में बने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Top-5 Inning score of IPL History

IPL: आईपीएल में अभी तक 36 मैच हो चुके हैं, इन 36 मैचों में ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बन गए हैं, जो पिछले 16 साल में नहीं बन पाए थे. इस बार के आईपीएल सीजन में एक नहीं बल्कि 5-5 टॉप स्कोर बन चुके हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इन स्कोर में सभी स्कोर 250 से ज्यादा है. आइए हम आपको इन पांचों स्कोर के बारे में बताते हैं. इस लिस्ट में पांचवा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाया था, जो कि आईपीएल समेत वर्ल्ड टी20 क्रिकेट में स्कोर का पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर भी है.

आईपीएल इतिहास का पांचवा सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल का 30वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में खेला गया था. उस मैच में सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि वर्ल्ड टी20 क्रिकेट के भी बहुत सारे रिकॉर्ड टूटे थे. उस मैच में आरसीबी को हैदराबाद ने 25 रनों से हराया था, लेकिन फिर भी आरसीबी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.

उस मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद के द्वारा दिए गए 288 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 262 रन बना दिए थे और वर्ल्ड टी20 क्रिकेट की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. हालांकि, आरसीबी का यह स्कोर अभी तक में आईपीएल इतिहास का पांचवा सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है. इस मैच में दिनेश कार्तिक ने 35 गेंदों में 83 रन बनाए थे.

आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर सनराइज़र्स हैदराबाद का स्कोर है. हैदराबाद ने इस सीज़न के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए थे. इस मैच में ट्रैविस हेड ने सिर्फ 32 गेंदों में सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा शहबाज अहमद ने भी 29 गेंदों में 59 और अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी. हैदराबाद ने इस मैच को 67 रनों से जीत लिया था.

आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी इसी आईपीएल सीज़न में बन चुका है. इस आईपीएल सीज़न के 16वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्नम के मैदान पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन बनाए थे. इस पारी में केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा रन सुनील नारायण (39 गेंदों में 85 रन) बनाए थे. केकेआर ने इस मैच को 106 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था.

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइज़र्स हैदराबाद ने ही बनाया है. हैदराबाद ने इस आईपीएल सीज़न के 8वें मैच में हैदराबाद के मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे. उस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे. सनराइजर्स ने जब यह स्कोर बनाया था तब यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया था, लेकिन उन्होंने कुछ दिनों के बाद अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर इससे भी बड़ा स्कोर बना दिया.

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइज़र्स हैदराबाद के नाम पर ही है. इस आईपीएल सीज़न के 30वें मैच में सनराइज़र्स हैदराबाद ने 20 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर 287 रन बना दिए थे, जो आईपीएल इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है. इस मैच में ट्रैविस हेड ने 41 गेंदों में 102 रन बनाए थे.

आपको बता दें कि इस आईपीएल सीज़न में बहुत सारे नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं और पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं. हमनें ये रिकॉर्ड आईपीएल 2024 के 36वें मैच तक में बताया है. ऐसा हो सकता है कि आने वाले मैचों में ये रिकॉर्ड्स भी टूट सकते हैं.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

SRH vs KKR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 Qualifier 1, KKR vs SRH: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और Dream 11 टिप्स

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एक रोमांचक मुकाबला (KKR vs SRH) होने जा रहा है।
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बार-बार 250+ स्कोर कैसे और क्यों बन रहे हैं, यहां जानें तीन सबसे बड़ा कारण

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रन कुछ ज्यादा आसानी से बन रहे हैं. लगभग हर मैच में बड़े स्कोर बन रहे हैं और 200 छोड़िए, 230, 240 और
SRH vs RCB Records
क्रिकेट खबरें

Pat Cummins: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

इस वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान और बेहतरीन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023
Rohit Sharma
क्रिकेट खबरें

Rohit Sharma का लेटेस्ट इंटरव्यू, वर्ल्ड कप से लेकर संन्यास लेने तक की बात का किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने कप्तानी के अनुभव और टीम के भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। दुबई आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings