क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

Pat Cummins: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

SRH vs RCB Records

इस वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे महान और बेहतरीन कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 दोनों में चैंपियन बनाया. पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट काफी अच्छा खेला दिखा रही है. यहां तक कि आईपीएल 2024 में भी सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम ने पैट कमिंस को एक बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया और कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी.

पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद का प्रदर्शन सुधरा

अब पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम कई सालों के बाद अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस ख़बर को लिखे जाने यानी 8 मई 2024 तक में पैट कमिंस की आईपीएल टीम सनराइज़र्स हैदराबाद ने 11 मैचों में 5 हार और 6 जीत के साथ 12 अंक जुटाए हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है.

इस टीम का पिछला मैच मुंबई इंडियंस खिलाफ हुआ था, जिसमें मुंबई की टीम ने जीत हासिल की थी. इस मैच के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस से पूछा गया कि उनके पसंदीदा क्रिकेटर कौन हैं?

कमिंस ने बताया अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे पसंदीदा क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह हैं. पैट ने बुमराह की जमकर तारीफ की और कहा कि वो एक मैच विनर हैं, जो अकेले दम पर किसी भी वक्त मैच अपनी टीम की ओर पलट सकते हैं.

मुंबई इंडियंस की टीम इस आईपीएल सीज़न की अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर मौजूद है, लेकिन पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे मुंबई इंडियंस के लीडिंग गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ही हैं. उन्होंने अभी तक खेले गए अपने 12 मैचों में 16.50 की औसत से 18 विकेट हासिल किए हैं.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs MI
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, DC vs MI: दिल्ली ने सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुंबई को दी मात, ऋषभ पंत की कप्तानी ने किया कमाल

इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या
GT vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट और विल जैक्स के तूफान में उड़ी गुजरात, राशिद के आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्के

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने आईपीएल के इस मौजूदा सीज़न में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. उनकी टीम अभी तक अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर
Sunil Narine
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: सुनील नारायण ने लगाया अपने करियर का पहला शतक, गौतम गंभीर को दिया श्रेय

IPL 2024: इस सीज़न का 31वां मेज़बान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग
Rohit Sharma
क्रिकेट खबरें

Rohit Sharma का लेटेस्ट इंटरव्यू, वर्ल्ड कप से लेकर संन्यास लेने तक की बात का किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने हाल ही में अपने कप्तानी के अनुभव और टीम के भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर बात की है। दुबई आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings