क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

ICC T20 World Cup 2024: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर आज़म को दिया नया चैलेंज, कहा- ‘अगर उन्होंने 3 छक्के लगा दिए तो…’

Babar Azam

टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) की शुरुआत जून के पहले हफ्ते से होने वाली है. ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका समेत दुनियाभर की कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन पाकिस्तान टीम ने अभी तक अपने स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया है.

पाकिस्तान ने अभी तक नहीं चुना वर्ल्ड कप स्क्वॉड

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम अभी तक अपना स्क्वॉड तय नहीं कर पाई है, लेकिन उनके नए कप्तान बाबर आज़म को एक नया चैलेंज मिल गया, जिसने उनको नई सोच में डाल दिया है. बाबर को चैलेंज करने वाले क्रिकेटर कोई विदेशी नहीं बल्कि खुद उन्हीं के देश पाकिस्तान से हैं.

बाबर आज़म को मिला नया चैलेंज

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैलन पर बाबर आज़म को चैंलेंज दिया है कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अगर बाबर आज़म यूएसए, यूगांडा और आयरलैंड जैसी छोटी टीमों के अलावा किसी टॉप टीम के खिलाफ सामने की दिशा में (स्ट्रेट) 3 छक्के लगा देंगे तो वो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर देंगे. और अगर बाबर ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ओपनिंग का पद छोड़ना पड़ेगा.

बाबर को फिस से मिली कप्तानी

आपको बता दें कि अक्टूबर 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, और उसके बाद पीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बदलाव किए गए थे. बाबर आज़म को कप्तानी से हटाकर वाइट बॉल क्रिकेट की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई थी, लेकिन अब करीब 6-7 महीने के बाद यानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और कोच में फिर से बदलाव किए गए हैं.

गैरी कर्स्टन बने नए कोच

पीसीबी ने 2011 में बतौर कोच भारत को वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन तो वाइट बॉल क्रिकेट का नया कोच नियुक्त किया है. वहीं, रेड बॉल क्रिकेट की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी को सौंपी गई है. इसके अलावा पीसीबी ने वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी एक बार फिर बाबर आज़म को सौंप दी है.

अब देखना होगा कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच में हुए इतने बदलावों और प्रयोगों के बाद वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें: टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस का पसंदीदा क्रिकेटर एक भारतीय है, जानें उस खिलाड़ी का नाम

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Indian cricket team
क्रिकेट खबरें

हो गया टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह, जडेजा की जगह मिली है गेंदबाज को जगह

विश्व कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है ,उसी के मद्देनज़र सभी देशो की टीमें इसकी तैयारियां में जोर-शोर से जुटी हैं। अब धीरे-धीरे सभी देशों
Indian Cricket Team
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, BCCI के इन 5 फैसलों ने सबको किया हैरान

BCCI: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजीत अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की चयन समिति ने रोहित शर्मा को टीम
Sehwag on KL Rahul
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: “400 करोड़ कमा रहे तो फिर…”, केएल राहुल को डांटने वाले संजीव गोयनका को सहवाग ने दिया तीखा जवाब

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के एक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की हार के बाद, टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान केएल राहुल के बीच एक गरमागरम बहस
RCB vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs CSK: चेन्नई ने जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, जानें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

IPL 2024, RCB vs CSK: आईपीएल में इस सीज़न का सबसे महत्वपूर्ण लीग मैच कुछ देर बाद शुरू होने वाला है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings