क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024, RCB vs CSK: चेन्नई ने जीतकर लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, जानें मौसम की लेटेस्ट अपडेट

IPL 2024, RCB vs CSK: आईपीएल में इस सीज़न का सबसे महत्वपूर्ण लीग मैच कुछ देर बाद शुरू होने वाला है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है.
RCB vs CSK

IPL 2024: आईपीएल में इस सीज़न का सबसे महत्वपूर्ण लीग मैच कुछ देर बाद शुरू होने वाला है. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है. इस मैच को आरसीबी के घरेलू मैदान एम ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस हो चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

RCB vs CSK: टॉस

ऐसे में अब एक बात तो साफ हो गई है कि आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 18 रन या उससे ज्यादा रनों के अंतर से चेन्नई को हराना होगा. आइए हम आपको इन दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं.

RCB Playing 11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज

CSK Playing 11

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश थीक्षाना

मौसम रिपोर्ट

आज के मैच से पहले मौसम की काफी चर्चाएं हो रही थी, क्योंकि बेंगलुरु का मौसम पिछले कुछ दिनों से अच्छा नहीं है. आज भी बेंगलुरु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है, लेकिन अच्छी बात ये है कि मैच शुरू होने से कुछ देर पहले बारिश रुक गई थी, और टॉस भी अपने तय समय पर हुआ. अब उम्मीद की जा रही है कि मैच भी अपने तय समय पर शुरू होगा. यह फैन्स के लिए एक अच्छी ख़बर है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

क्रिकेट खबरें

कभी छिड़कते थे जान, कैसे बन गए जानी दुश्मन

Indian Cricket की दुनिया में कई सारे ऐसे खिलाड़ी मौजूद है। जो क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले और गेंद से जमकर विपक्षी टीम की धुलाई करते हैं। इतना ही
RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 से बाहर होने की कगार पर RCB, KKR के खिलाफ मिली एक और हार

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 36वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच में खेला गया. इस हाई स्कोरिंग मैच में कोलकाता ने बैंगलुरु को सिर्फ 1
Sunil Narine
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: सुनील नारायण ने लगाया अपने करियर का पहला शतक, गौतम गंभीर को दिया श्रेय

IPL 2024: इस सीज़न का 31वां मेज़बान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के मैदान ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग
Rajasthan Royals
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: लखनऊ को हराकर राजस्थान ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, किया 5वां सबसे बड़ा चेज़

IPL इस आईपीएल सीज़न में राजस्थान रॉयल्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें से 8 मैचों में जीत और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings