क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024 में CSK के सामने आया परेशानियों का पहाड़, प्लेइंग 11 के लिए नहीं बचा कोई तेज गेंदबाज

IPL 2024, MI vs CSK

IPL 2024: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में अभी तक 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. पॉइंट्स टेबल में सीएसके अभी तक तो नंबर-4 पर मौजूद हैं, लेकिन उनके नीचे सनराइज़र्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स भी टॉप-4 में पहुंचने के लिए घात लगाए बैठे हैं.

चेन्नई की मुसीबत बढ़ी

उधर, चेन्नई सुपर किंग्स की पुरानी मुसीबत कम तो नहीं हुई, लेकिन नई मुसीबत सामने आ गई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर हुए मैच में चेन्नई के दो मुख्य गेंदबाज नहीं खेले थे. एक का नाम तुषारदेश पांडे था तो दूसरे का मथीषा पथिराना.

तुषारदेश पांडे फ्लू के कारण बीमार होने की वजह से नहीं खेल पाए थे, तो वहीं, मथिषा पथिराना एक छोटी चोट के कारण मैच नहीं खेल पाए थे. उसके बाद चेन्नई की गेंदबाजी जैसे ही शुरू हुई, मात्र दो गेंद फेंकने के बाद दीपक चहर भी चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. इसका नुकसान ऐसा हुआ कि पंजाब के खिलाफ चेन्नई को अपना घरेलू मैच गंवाना पड़ा.

प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

अब चेन्नई के लिए बाकी बचे चार मैचों में जीत हासिल करना, टॉप-4 में बने रहना और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना काफी मुश्किल हो गया है. दरअसल, दीपक चहर चेन्नई के सबसे मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं, जो नई गेंद से स्विंग कराते हैं और पॉवरप्ले में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हैमस्ट्र्र्रिंग से परेशान दीपक अब अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं, यह कह पाना काफी मुश्किल है.

तुषारदेश पांडे – चेन्नई के दूसरे तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे भी फ्लू से पीड़ित हैं और वो अगले कितने मैचों तक में फिट हो पाएंगे, ये भी कह पाना मुश्किल है.

श्रीलंका लौटे दो विदेशी गेंदबाज

मथीषा पथिराना और महीश तीक्षणा – मथीषा पथिराना और महीश तीक्षणा के वीज़ा की समय-सीमा खत्म हो गई है, इसलिए उन्हें श्रीलंका वापस जाना पड़ा है. खैर, उनके बारे में सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उम्मीद जताई है कि वीज़ा मिलते ही दोनों खिलाड़ी वापस सीएसके स्क्वॉड में शामिल हो जाएंगे. हालांकि, सवाल यह है कि अगर उन्हें वीज़ा नहीं मिला या वीज़न मिलने में देरी हुई तो क्या होगा?

मुस्तफिजुर रहमान – अब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की बात करते हैं, जिन्होंने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है, लेकिन अब वो भी अपनी देश की सीरीज खेलने बांग्लादेश वापस लौटने वाले हैं. हालांकि, मुस्तफिजुर की कमी पूरी करने के लिए चेन्नई के स्क्वॉड में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को शामिल किया गया है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था और अपनी गेंद से स्विंग, गति और बाउंस तीनों चीजों का प्रदर्शन किया था.

अब देखना होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पंजाब के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले मैच में किन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरती है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

James Anderson Retirement Stats
क्रिकेट खबरें

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, शानदार करियर के साथ एक युग का अंत

James Anderson Retirement: क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजी की बात आती है, जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है। इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने
team india new jersy
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2022: टीम India की नई Jersy की तस्वीर BCCI ने शेयर

T20 WC 2022 भारतीय टीम के नई जर्सी का इंतज़ार आखिरकार रविवार को खत्म हुआ। बीसीसीआई ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया मैं होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय
Virat vs Gavaskar
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर की जंग में हुई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की एंट्री, जानें उन्होंने किसका समर्थन किया

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारत के वर्तमान महान क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बीच में एक जुबानी जंग चल रही
Harshit Rana
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: KKR के मुख्य गेंदबाज पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की थी बदतमीज़ी

KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के अनकैप्ड गेंदबाजों ने इस आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है. उनमें से एक हर्षित राणा भी है. हर्षित राणा ने इस सीज़न में गेंदबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings