क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: DC vs SRH: दिल्ली और हैदराबाद का मैच प्रिव्यू, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, बेस्ट फैंटेसी टीम

IPL

IPL 2024 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच में खेला जाएगा. यह दिल्ली में मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. आइए हम आपको इस मैच का पूरा प्रिव्यू, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, प्रिडिक्शन और फैंटसी टीम की टिप्स बताते हैं.

दोनों टीमों का हाल

आईपीएल 2024 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम 7 मैचों में 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंकों के साथ छठें स्थान पर है. दिल्ली ने अभी तक अपने तीन घरेलू मैच विशाखापट्नम के मैदान पर खेले थे, लेकिन अब दिल्ली की टीम इस सीजन में पहली बार अपने असली घरेलू मैदान पर मैच खेलने उतरेगी. दिल्ली के मैदान पर अपना पहला मैच खेलने से दिल्ली का कॉन्फिडेंस जरूर हाई होगा.

दिल्ली ने पिछले दो मैचों में लगातार लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ दो जीत हासिस की है. गुजरात के खिलाफ दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को सिर्फ 89 रनों पर ही समेट दिया था और आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.

सनराइज़र्स हैदराबाद की बात करें तो उनकी टीम ने अभी तक 6 मैचों में 4 में जीत और 2 में हार का सामना किया है. हैदराबाद की टीम इस वक्त 8 अंकों के साथ अंक तालिका में नंबर-4 पर मौजूद है. हालांकि, पैट कमिंस की अगुवाई में इस टीम ने पिछले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल की है, इस कारण दिल्ली के खिलाफ होने वाले में उनके हौसले बुलंद होंगे.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम का मौदान आकार में छोटा है, और इसलिए यहां चौके-छक्के मारने में मुश्किल नहीं होती लेकिन यहां की पिच स्लो नेचर की होती है, इसलिए यहां कम स्कोर वाले मैच होते हैं. हालांकि, हाल ही में हुए वर्ल्ड कप 2023 के दौरान दिल्ली की पिच में हैरान कर देने वाला बदलाव देखने को मिला था. उस दौरान इस पिच का नेचर स्लो नहीं बल्कि बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार बना दिया गया था. हालांकि, वूमेन्स प्रीमियर लीग के दौरान दिल्ली की पिच में मिला-जुला बिहेवयियर देखने को मिला था. कुछ पिच बल्लेबाजों को मदद करती है, और कुछ पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. हालांकि, इस पिच पर जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, लेकिन अगर दिल्ली की पिचों पर रात में ओस आती है तो फिर मामला उल्टा हो सकता है.

दिल्ली और हैदराबाद का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच – 23
  • दिल्ली ने कितने मैच जीते – 11
  • हैदराबाद ने कितने मैच जीते – 12
  • कितने मैच में नतीजा नहीं आया – 1
  • पहला मैच कब हुआ था – 11 अप्रैल, 2013
  • आखिरी मैच कब हुआ था – 29 अप्रैल, 2023

दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा

इंपैक्ट प्लेयर – खलील अहमद

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, के नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (सी), मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार

इंपैक्ट प्लेयर – टी नटराजन

इस मैच का संभावित बेस्ट बल्लेबाज

ट्रैविस हेड – हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड जिस तरह के फॉर्म में हैं, वो किसी भी टीम के लिए किसी भी पिच पर खतरनाक साबित हो सकते हैं, और उन्हें रोकना भी मुश्किल हो सकता है. वो जितनी देर पिच पर रहेंगे, उतनी देर चौके-छक्कों की बारिश हो सकती है. लिहाजा, इस मैच में ट्रैविस हेड बेस्ट बल्लेबाज साबित हो सकते हैं.

इस मैच का संभावित बेस्ट गेंदबाज

पैट कमिंस/कुलदीप यादव: पैट कमिंस काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वो ऐसे वक्त में गेंदबाजी करने आते हैं, जब उनकी टीम दबाव में होती है और वहां से विकेट लेकर अपनी टीम को वापस गेम में लेकर आते हैं. ऐसे में दिल्ली के खिलाफ पैट कमिंस एक बार फिर अपनी मास्टरक्लास दिखा सकते हैं. उनके अलावा अगर पिच थोड़ी बहुत भी धीमी रही या गेंद में घुमाव मिला तो कुलदीप यादव आज के मैच में सबसे अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं, क्योंकि वो बेहतरीन फॉर्म मे हैं और सनराइज़र्स हैदराबाद के बल्लेबाजी लाइनअप में कोई बल्लेबाज कुलदीप की हाथ से गेंद को पढ़ने की बखूबी कला नहीं जानता है.

मैच की पहली परिस्थिति

दिल्ली कैपिटल्स टॉस जीतेगी, तो पहले बल्लेबाजी कर सकती है. ऐसे में:

संभावित पॉवरप्ले स्टोर – 60-70 रन

संभावित पहली पारी का स्कोर – 200-210

मैच की दूसरी परिस्थिति

सनराइज़र्स हैदराबाद टॉस जीतेगी तो वो भी शायद पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करेगी. ऐसे में:

संभावित पॉवरप्ले स्कोर: 70-80

पहली पारी का संभावित स्कोर: 220-230

हालांकि, इन दोनों ही परिस्थितियों में सनराइज़र्स हैदराबाद के जीतने की उम्मीद ज्यादा नज़र आ रही है.

संभावित बेस्ट फैंटसी टीम

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, ऋषभ पंत

बल्लेबाज: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर: नीतिश कुमार रेड्डी

गेंदबाज: खलील अहमद, पैट कमिंस, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव

कप्तान/उप-कप्तान

  • ट्रैविस हेड
  • हेनरिक क्लासेन
  • अभिषेक शर्मा
  • नीतीश कुमार रेड्डी

इन चार खिलाड़ियों में से आप किसी भी को कप्तान या उप-कप्तान बना सकते हैं. ध्यान रखें कि इस फैंटिसी टीम या प्रिडिक्शन की कोई गारंटी नहीं है. यह सिर्फ विश्लेषण के आधार पर एक अनुमानित बात है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Shamar Joseph IPL Debut
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज ने किया आईपीएल डेब्यू, LSG की ओर से खेल रहा पहला मैच

Shamar Joseph: आईपीएल 2024 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने आईपीएल डेब्यू किया है. आइए हम आपको इस तेज गेंदबाज के बारे में बताते हैं.
CSK vs RR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, CSK vs RR: जानें इस शानदार मैच का प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, और बाकी डिटेल्स

आज के आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का आमना-सामना होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और यह इस सीजन
James Anderson Retirement Stats
क्रिकेट खबरें

James Anderson: जेम्स एंडरसन ने किया संन्यास का ऐलान, शानदार करियर के साथ एक युग का अंत

James Anderson Retirement: क्रिकेट की दुनिया में जब भी तेज गेंदबाजी की बात आती है, जेम्स एंडरसन का नाम सबसे ऊपर आता है। इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने अपने
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings