क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: आज कोलकाता और पंजाब के बीच होगा मैच, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर बेस्ट फैंटसी टीम तक सबकुछ

आईपीएल में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स का हालत काफी खराब है और वो पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर यानी नीचे से दूसरे नंबर पर है.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की स्थिति काफी मजबूत है. उनकी टीम ऊपर से दूसरे स्थान पर है. ऐसे में पंजाब को अगर इस टूर्नामेंट में आगे जाने की रेस में बना रहना है तो उन्हें आज कोलकाता नाइट राइडर्स को किसी भी कीमत में हराना ही होगा. आइए हम आपको आज के मैच की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

पिच रिपोर्ट

कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होगी. यहां की पिच पर पेस गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद नहीं होती है. स्पिन गेंदबाजी की मदद भी मौसम पर निर्भर करती है. इसके अलावा यहां की बाउंड्रीज़ काफी छोटी है और आउटफील्ड बहुत तेज है. इस कारण यहां काफी रन बनने के आसार है, जैसे कि इस सीज़न में देखने को मिला है.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों में कोलकाता का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. दोनों के बीच अभी तक कुल 32 मैच खेले गए हैं. इनमें कोलकाता को 21 बार जबकि पंजाब को सिर्फ 11 बार जीत नसीब हुई है. इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 3 मई 2008 को खेला गया था और आखिरी मैच 8 मई 2023 को खेला गया था.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित टीम

सुनील नरेन, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इंपैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा

पंजाब किंग्स की संभावित टीम

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा

इंपैक्ट प्लेयर: अर्शदीप सिंह

आज के मैच का सबसे अच्छा बल्लेबाज

इस मैच में सबसे अच्छे बल्लेबाज फिल सॉल्ट हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने इस सीज़न में कोलकाता के मैदान पर कमाल की बल्लेबाजी की है. सुनील नरेन तो पहली गेंद से खुलकर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन फिल सॉल्ट ना सिर्फ सबसे अच्छे बल्लेबाज बल्कि आपको फैंटसी टीम में भी सबसे ज्यादा अंक बनाकर दे सकते हैं.

आज के मैच का सबसे अच्छे गेंदबाज

आज के मैच में पंजाब के हर्षल पटेल सबसे अच्छे गेंदबाज साबित हो सकते हैं. शुरुआत के कुछ मैचों में संघर्ष करने के बाद से हर्षल पटेल अभी तक 8 मैचों में कुल 13 विकेट ले चुके हैं. उनकी धीमी गेंद कोलकाता के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है.

आज के लिए सबसे अच्छी फैंटसी टीम (संभावित)

विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, फिल सॉल्ट

बल्लेबाज: आशुतोष शर्मा, शशांक सिंह, लियम लिविंग्सटन/श्रेषय अय्यर

ऑलराउंडर: सैम करन, आंद्रे रसल, सुनील नारेन

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, हर्षित राणा

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Virat vs Gavaskar
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर की जंग में हुई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की एंट्री, जानें उन्होंने किसका समर्थन किया

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारत के वर्तमान महान क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बीच में एक जुबानी जंग चल रही
DC vs MI
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, DC vs MI: दिल्ली ने सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुंबई को दी मात, ऋषभ पंत की कप्तानी ने किया कमाल

इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बार-बार 250+ स्कोर कैसे और क्यों बन रहे हैं, यहां जानें तीन सबसे बड़ा कारण

IPL 2024: आईपीएल के इस सीज़न में रन कुछ ज्यादा आसानी से बन रहे हैं. लगभग हर मैच में बड़े स्कोर बन रहे हैं और 200 छोड़िए, 230, 240 और
Mongolia vs Japan
क्रिकेट खबरें

7 बल्लेबाज 0 पर आउट, सिर्फ 12 रन पूरी टीम लौटी पवेलियन और बना दिया दूसरा सबसे छोटा स्कोर

आईपीएल के मौजूदा सीज़न के लगभग हर मैच में बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए दिख रहे हैं. आईपीएल के इस सीज़न में वर्ल्ड टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भी बना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings