क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: MI के खिलाफ CSK ने पहले की दो गलती, लेकिन फिर दिखाया ‘मास्टरप्लान’

IPL 2024, MI vs CSK

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मेज़बान मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया. चेन्नई की ओर से श्रीलंका के बेबी मलिंगा कहे जाने वाले मथीशा पथिराना ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता. वहीं, रोहित शर्मा ने एक नाबाद शतकीय पारी खेली और उसे भी पहले महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्कों की मदद से सिर्फ 4 गेंदों में 20 रन बना दिए.

चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ इस मैच को जीत तो लिया लेकिन मैच की पहली पारी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने दो गलतियां की, और दूसरी पारी के दौरान एक मास्टरस्ट्रोक खेला है, जिसने उनकी टीम को जीत दिला दी. आइए हम आपको इन दोनों गलतियों और मास्टरस्ट्रोक के बारे में बतात हैं.

पहली गलती: मोहम्मद नबी को अटैक ना करना

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, और पहला ओवर अफगानिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को थमा दिया. चेन्नई की ओर से इस मैच में रचिन रविंद्र के साथ अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने आए थे. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मोहम्मद नबी के खिलाफ बड़े शॉट्स खेलने का जोखिम नहीं उठाया.

मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में स्पिनर्स के लिए गेंदबाजी करना हमेशा खतरे से भरा रहता है, और अगर कोई स्पिनर पॉवरप्ले में गेंदबाजी कर रहा हो तो बल्लेबाज की खुशी दोगुनी हो जाती है. हालांकि, फिर भी मोहम्मद नबी ने पूरे में 3 ओवर डाले और सिर्फ 19 रन खर्च किए. इनमें 2 ओवर पॉवरप्ले में डाले गए थे.

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चेन्नई के टॉप-3 बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे, रचिन रविंद्र और रुतुराज गायकवाड़ ने मोहम्मद नबी के खिलाफ एक बार भी जोखिम नहीं उठाया और ना कोई बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो शायद चेन्नई का स्कोर 220 से भी ज्यादा हो सकता था.

दूसरी गलती: धोनी का लेट आना

महेंद्र सिंह धोनी आखिरी 4 गेंदों में बल्लेबाजी करने आए और आते ही पहली 3 गेंदों पर 3 छक्के और फिर एक डबल लेकर अपनी टीम के स्कोर में 20 रनों इजाफा करके चले गए. जबकि उनसे पहले नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने आए डैरिल मिचेल ने 14 गेंदों में सिर्फ एक चौके की मदद से 17 रन की पारी खेली.

ऐसे में जरा सोचिए कि अगर धोनी ने अपनी 4 और मिचेल की 14 यानी कुल 18 गेंद खेली होती, तो चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर कितना हो सकता था. धोनी इस आईपीएल सीज़न में एक क्लिन और वेरी हार्ड हीटिंग बैटर के रूप में खेल रहे हैं. उनकी क्लीन हीटिंग इतनी बढ़िया है, जितनी शायद पहले भी कभी नहीं हुई.

हालांकि, ऐसा भी हो सकता था कि अगर धोनी 16वें ओवर में आते तो उन्हें बुमराह रोक सकते थे, लेकिन फिर भी धोनी की बैट स्पीड, पॉवर हीटिंग एबिलिटी और उनका पर्सनल खौफ बुमराह जैसे गेंदबाज की लय भी बिगाड़ सकता है. लिहाजा, यह इस मैच में सीएसके की दूसरी गलती थी. हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले मैचों में धोनी अपने-आप को कम से कम 3-4 ओवर खेलने का मौका जरूर देंगे.

दूसरी पारी में चेन्नई का मास्टरप्लान

मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में होने वाले टी20 मैच में ऐसा माना जाता है कि जिसने टॉस जीता, मानों 90% मैच उसने ही जीत लिया. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस मैदान पर रात में काफी ओस आ जाती है, गेंद गीली हो जाती है, गेंदबाजों को गेंदबाजी करने में काफी दिक्कत होती है, फील्डर्स को फील्डिंग करने में दिक्कत होती. ऊपर से बल्लेबाजों के लिए विकेट काफी मददगार और मैदान का एक हिस्सा काफी छोटा होता है.

कुल मिलाकर, बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम अधिकतर मैच हार जाती है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने इस परेशानी का हल भी ढूंढ लिया था. मुस्तिफिज़ुर रहमान और रविंद्र जडेजा की गेंदों पर मुंबई के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे थे, तो तुषार देशपांडे और शार्दुल ठाकुर ने एक सटीक प्लानिंग के साथ गेंदबाजी की. ये दोनों गेंदबाज धीमी गेंदों का उपयोग कर रहे थे, और बल्लेबाजों को बड़ी बाउंड्री की तरफ चौके-छक्के मारने के लिए मजबूर कर रहे थे, ताकि वो आसानी से बड़े शॉट्स ना लगा पाए.

इसके अलावा ये दोनों गेंदबाज ऑफ साइड की ओर वाइड लाइन्स पर सटीक गेंदबाजी की, ताकि उनकी गेंद बल्लेबाजों की हीटिंग आर्क से दूर रहे. दोनों गेंदबाजों की ये मिश्रण-भरी गेंदबाजी करने का जैसा प्लान बनाया था, लगभग वैसा ही मैच में करके भी दिखाया.

इन दोनों गेंदबाजों की सटीक और अच्छी गेंदबाजी का फायदा मथीशा पथिराना को हुआ, जो ड्वेन ब्रावो और एरिक सिमन्स की निगरानी में चेन्नई सुपर किंग्स के एक घातक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज बन गए हैं. श्रीलंका से आने वाले पथिराना मलिंगा के जैसे एक्शन वाली गेंदबाजी करते हैं. वह 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से निरंतर गेंदबाजी कर सकते हैं और 120-130 किलोमीटर की धीमी गेंद डालकर बल्लेबाजों को चौंका भी सकते हैं. पथिराना के यॉकर्स काफी शानदार होते हैं, जिसने मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाजों को भी बड़े शॉट्स मारने नहीं दिए.

लिहाजा, गेंदबाजी के मामले में यह चेन्नई सुपर किंग्स का एक मास्टरप्लान था, जो उन्होंने मैदान पर अच्छी तरीके से करके दिखाया और मुंबई के खिलाफ वानखाड़े स्टेडियम पर डिफेंड करते हुए जीत हासिल की.

यह भी पढ़ें: IPL 2024, MI vs CSK: धोनी के हैट्रिक छक्के, रोहित का शतक, चेन्नई की जीत, टूटे कई रिकॉर्ड्स

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Marcus Stoinis
क्रिकेट खबरें

IPL में ऑस्ट्रेलियन ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड, जो पिछले 16 साल में कोई नहीं बना पाया

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किस खिलाड़ी ने बनाया है? इस सवाल का जवाब
IPL 2024 KKR vs LSG Records
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ कोलकाता को मिली एकतरफा जीत, बनें कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024 के 28वें मैच में कोलकाता ने लखनऊ को एकतरफा अंदाज में मैच हरा दिया. इस मैच में कुछ रोमांचक रिकॉर्ड्स बने हैं. आइए इन रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते
IND vs PAK
क्रिकेट खबरें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, रोहित के बयान पर PCB चीफ ने कही बड़ी बात

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में पिछले करीब एक दशक से कोई क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स हमेशा चाहते हैं कि
RCB vs PBKS
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है RCB, पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

I आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक यादगार मुकाबला हुआ। इस मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings