क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024: विराट और विल जैक्स के तूफान में उड़ी गुजरात, राशिद के आखिरी ओवर में लगाए 4 छक्के

GT vs RCB

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने आईपीएल के इस मौजूदा सीज़न में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. उनकी टीम अभी तक अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है, लेकिन फिर भी प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी आस खत्म नहीं हुई है. आज आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को बेहद शान से मैच हराया और बाकी टीमों को भी बताया है अभी तक उन्होंने अपना सीज़न खत्म नहीं किया है.

गुजरात ने बनाए 200 रन

आज के मैच में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे, लेकिन आरसीबी ने इस लक्ष्य को सिर्फ 1 विकेट खोकर 16 ओवर में ही प्राप्त कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया. आरसीबी की ओर से विल जैक्स ने कमाल की शतकीय पारी खेली. विक जैक्स ने सिर्फ 41 गेंदों में 100 रनों की शानदार और नाबाद पारी खेली. उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकार ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि अपनी टीम को मैच भी जिताया.

इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं हुई. ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए, लेकिन उसके बाद साईं सुदर्शन ने 49 गेदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली. उनके अलावा शाहरुख खान ने 30 गेंदों में 58 और डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली, जिसके चलते गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बना दिए.

विल जैक्स ने लगाई राशिद की क्लास

गुजरात के इस स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु ने भी अच्छी शुरुआत की है. हालांकि, कप्तान फाफ डु-प्लेसी 12 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उसके बाद आरसीबी का एक भी विकेट नहीं गिरा. विराट कोहली ने 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली. तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स शुरू में तो धीरे-धीरे खेल रहे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने अपना गियर ऐसा बदला कि 41 गेंदों में ही शतक बना दिया. इस पारी में विल जैक्स ने 5 चौके और 10 छक्के भी लगाए और अपनी टीम को 16 ओवर में 9 विकेट से जीत दिला दी.

गुजरात की ओर 16वां ओवर राशिद खान कर रहे थे और आरसीबी को जीत के लिए 24 रन चाहिए थे. विल जैक्स ने राशिद खान के उस आखिरी ओवर में 4 छक्के और 1 चौका लगाया. उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Rajasthan Royals
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024: संजू सैमसन, केएल राहुल या ऋषभ पंत, जानें BCCI की पहली पसंद कौन है?

IPL 2024: भारत में इस वक्त आईपीएल चल रहा रहा है, लेकिन आईपीएल खत्म होने के कुछ दिन बाद ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने वाली है,
Shamar Joseph IPL Debut
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले तेज गेंदबाज ने किया आईपीएल डेब्यू, LSG की ओर से खेल रहा पहला मैच

Shamar Joseph: आईपीएल 2024 में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने आईपीएल डेब्यू किया है. आइए हम आपको इस तेज गेंदबाज के बारे में बताते हैं.
Top-5 Inning score of IPL History
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में बने आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, यहां देखें पूरी लिस्ट

IPL: आईपीएल में अभी तक 36 मैच हो चुके हैं, इन 36 मैचों में ही कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बन गए हैं, जो पिछले 16 साल में नहीं बन पाए थे.
Travis Head and Abhishek Sharma
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, SRH vs LSG: अभिषेक और ट्रैविस की आंधी में उड़ी लखनऊ, 9.4 ओवर में 167 रन बनाकर 10 विकेट से जीता मैच

SRH vs LSG: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने वो किया जो आज तक आईपीएल तो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings