क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024, MI vs CSK: धोनी के हैट्रिक छक्के, रोहित का शतक, चेन्नई की जीत, टूटे कई रिकॉर्ड्स

IPL 2024 MI vs CSK

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के घरेलू मैदान वानखाड़े स्टेडियम में खेला गया. ये दोनों टीम पांच-पांच बार आईपीएल टाइटल जीत चुकी हैं, लेकिन आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी और 20 रनों से मैच जीत लिया.

धोनी का हैट्रिक छक्का, रोहित का शतक

इस मैच में धोनी ने लगातार 3 छक्के भी मारे और रोहित शर्मा ने नाबाद शतक भी लगाया. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स के विदेशी तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को मिला है, जिन्होंने अपनी तेज और धारदार गेंदबाजी से मुंबई के बल्लेबाजों को बेबस कर दिया. पथिराना ने 4 ओवर में सिर्फ 28 रन खर्च किए और 4 विकेट हासिल किए.

Image Credit: BCCI

बहरहाल, इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. वानखाड़े स्टेडियम में आमतौर पर बाद में गेंदबाजी और फील्डिंग करना मुश्किल होता है, क्योंकि मैदान पर काफी ओस आ जाती है, इस कारण हार्दिक ने टॉस जीतते ही गेंदबाजी चुनी और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे.

20 रनों से जीता CSK

सीएसके की ओर से आज न्यूज़ीलैंड के रचिन रवींद्र के साथ अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करने आए, लेकिन सिर्फ 5 रन ही बना पाए. उसके बाद रचिन भी 16 गेंदों में 21 रन बनाकर श्रेयस गोपाल का शिकार बन गए. उसके बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज (69) और शिवम दूबे (नाबाद 66) के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई, जिसने चेन्नई की वापसी कराई और उसके बाद आखिरी ओवर में धोनी मैदान पर आए और हार्दिक पांड्या की आखिरी 4 गेंदों पर लगातार 3 छक्के और एक डबल लेकर 500 की स्ट्राइक रेट से 20 रन बना दिए, और अंत में 20 ही रन से चेन्नई की टीम को जीत भी हासिल हुई.

Image Credit: BCCI

बहरहाल, मुंबई और चेन्नई के बीच हुए इस मैच में भी कुछ खास रिकॉर्ड बने हैं. आइए हम आपको उन रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं.

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए शतक

  • 114* – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके (CSK), मुंबई वानखाड़े, 2008
  • 109* – रोहित शर्मा बनाम केकेआर (KKR), कोलकाता, 2012
  • 105* – रोहित शर्मा बनाम सीएसके (CSK), मुंबई वानखाड़े, 2024
  • 103* – सूर्यकुमार यादव बनाम जीटी (GT), मुंबई वानखाड़े, 2023
  • 100* – सचिन तेंदुलकर बनाम केटीके (KTK), मुंबई वानखाड़े, 2011
  • 100* – लेंडल सिमंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP), मोहाली, 2014
  • 100* – कैमरून ग्रीन बनाम एसआरएच (SRH), मुंबई वानखाड़े, 2023

आईपीएल में रन-चेज़ करते हुए असफल शतक

ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि रोहित शर्मा शुरू से अंत तक नाबाद खेले, शतक बनाए और फिर भी उनकी टीम जीत ना पाए. आज के मैच में ऐसा ही देखने को मिला है. रोहित ने नाबाद शतकीय पारी तो खेली, लेकिन उनकी टीम जीत नहीं पाई. आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल में किस-किस खिलाड़ी ने रन-चेज़ करते हुए शतक बनाया है, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए हैं.

Image Credit: BCCI
  • 105*(63) – रोहित शर्मा (MI) बनाम सीएसके (CSK), मुंबई वानखाड़े, 2024
  • 119(63) – संजू सैमसन (RR) बनाम पीबीकेएस (PBKS), मुंबई वानखाड़े, 2021
  • 100 (37) – युसूफ पठान (RR) बनाम एमआई (MI), मुंबई ब्रेबॉर्न, 2010

CSK के लिए 4-विकेट हॉल लेने वाला सबसे युवा गेंदबाज

  • 21 वर्ष 118 दिन – 4/28 – मथीशा पथिराना बनाम एमआई (MI), मुंबई डब्ल्यूएस, 2024
  • 21 वर्ष 254 दिन – 4/33 – महेश थीक्षाना बनाम आरसीबी (RCB), मुंबई डीवाईपी, 2022
  • 22 वर्ष 52 दिन – 4/10 – लुंगी एनगिडी बनाम पीबीकेएस (PBKS), पुणे, 2018
  • 23y 123d – 5/16 – रवींद्र जड़ेजा बनाम डेक्कन चार्जर्स (DC), विशाखापत्तनम, 2012

यह भी पढ़ें: IPL 2024, KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ कोलकाता को मिली एकतरफा जीत, बनें कई रिकॉर्ड्स

Leave your vote

Shares:

Related Posts

क्रिकेट खबरें

इंडिया ने दूसरे टी-20 मैं ऑस्ट्रेलिया (india- ausrtalia) के हरा कर सीरीज बराबर की

NAGPUR -भारत ने दूसरे टी 20 में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हरा कर तीन मैचों की सीरीज बराबर कर ली, कप्तान रोहित शर्मा की 46 रन की आक्रामक पारी
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों
Team India
क्रिकेट खबरें

ICC T20 World Cup 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक, पंत, चहल की हुई वापसी

BCCI: बीसीसीआई की चयन सीमित ने जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. अजित अगरकर की अध्यक्षता में बीसीसीआई की
KKR vs SRH
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: सनराइज़र्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंची KKR, मिचेल स्टार्क बने बड़े मैच के हीरो

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का पहला क्वालिफायर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में KKR ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings