क्रिकेट खबरें

इंडिया ने दूसरे टी-20 मैं ऑस्ट्रेलिया (india- ausrtalia) के हरा कर सीरीज बराबर की

NAGPUR -भारत ने दूसरे टी 20 में ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में हरा कर तीन मैचों की सीरीज बराबर कर ली, कप्तान रोहित शर्मा की 46 रन की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने जीत हासिल की

बारिश के चलते दूसरे T-20 मैच को 8-8 ओवर का खेला गया था , जिसमे ऑस्ट्रेलिया ने वेड के बहुत ही आक्रामक 43 रन की बदौलत भारत को 91 रन का टारगेट दिया था जिसको भारत ने 6 विकेट से बड़ी आसानी से जीत कर सीरीज मैं एक – एक से बराबरी कर ली,

ऑस्ट्रलिया के कप्तान फिंच ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। लेकिन इनकी इस पारी को स्टार गेंदबाज बुमराह ने ज्यादा लम्बा नहीं चलने दिया और उन्हें अपने 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया । उनके अलावा मैथ्यू वेड ने टीम के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया और 20 गेंदों पर 43 रन का स्कोर बनाय।

सिर्फ इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी खिलाडी अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाए । अनुभवी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले ही बेंच पर लौट गए। टीम डेविड सिर्फ 2 रन बना पाए , तो स्टीव स्मिथ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए।

india vs australia match report (nagpur)

दिए हुए टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी भारतीय टीम (IND vs AUS) को सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलवाने में पूरी तरह से नाकामयाब हुए। महज 10 रनों बना कर ज़ैम्पा की गेंद पर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए 20 गेंद पर 46 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली का बल्ला भी कुछ खास नहीं कर सका और वो 11 रन बना चलते बने , सूर्यकुमार यादव भी ज़ैम्पा की गेंद पर ज़ीरो पर आउट हो गए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 9 रनों बनाये ।

Leave your vote

Shares:

Related Posts

DC vs MI (1)
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: आईपीएल में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाकर भी जीत नहीं पाई मुंबई, दिल्ली ने दी मात

IPL 2024: इस आईपीएल सीजन का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिल्ली और मुंबई दोनों
Virat vs Gavaskar
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: विराट कोहली और सुनील गावस्कर की जंग में हुई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम की एंट्री, जानें उन्होंने किसका समर्थन किया

आईपीएल 2024 (IPL 2024) में भारत के वर्तमान महान क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) के बीच में एक जुबानी जंग चल रही
CSK vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, RCB vs CSK: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और प्लेऑफ की रेस, जानें सबकुछ

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। आइए हम आपको इस मैच का पूरा
GT vs RCB
क्रिकेट खबरें

IPL इतिहास के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, देखें सबसे ऊपर कौन है

IPL 2024: आईपीएल का 57वां मैच सनराइज़र्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में लखनऊ के कप्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings