क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL में ऑस्ट्रेलियन ने बनाया एक ऐसा रिकॉर्ड, जो पिछले 16 साल में कोई नहीं बना पाया

Marcus Stoinis

IPL 2024: आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर किस खिलाड़ी ने बनाया है? इस सवाल का जवाब मार्कस स्टोइनिस है. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसा कारनामा किया है.

पीछा करते हुए सबसे बड़ा स्कोर

दरअसल, आईपीएल 2024 का 39वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच में खेला गया था. इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का स्कोर खड़ा किया था, और लखनऊ सुपर जायंट्स की गाड़ी की हार की ओर मोड़ भी दिया था, लेकिन उनके रास्ते मार्कस स्टोइनिस आए और फिर वो आउट ही नहीं हुए.

मार्कस स्टोइनिस ने बनाया रिकॉर्ड

मार्कस ने इस मैच में 124 रनों की नाबाद पारी खेली और चेन्नई को चेन्नई के मैदान पर ही 6 विकेट से मैच हरा दिया. इस शतकीय पारी के साथ मार्कस आईपीएल इतिहास में स्कोर का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल में किसी स्कोर का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है.

इन 5 बल्लेबाजों के नाम रिकॉर्ड

124* – मार्कस स्टोइनिस (LSG) vs CSK, चेन्नई, 2024

120* – पॉल वॉलथी (PBKS) vs CSK, मोहाली, 2011

119 – वीरेंद्र सहवाग (DC) vs Deccan Chargers, हैदराबाद, 2011

119 – संजू सैमसन (RR) vs PBKS, मुंबई वानखाड़े, 2021

117* – शेन वॉट्सन (CSK) vs SRH, मुंबई वानखाड़े, 2018, फाइनल

Leave your vote

Shares:

Related Posts

क्रिकेट खबरें

IPL 2024: आज कोलकाता और पंजाब के बीच होगा मैच, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर बेस्ट फैंटसी टीम तक सबकुछ

आईपीएल में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स का
IPL 2024, MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: MI के खिलाफ CSK ने पहले की दो गलती, लेकिन फिर दिखाया ‘मास्टरप्लान’

IPL 2024: इस सीज़न का 29वां मैच मेज़बान मुंबई इंडियंस और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला गया. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस
Indian cricket team
क्रिकेट खबरें

हो गया टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, बुमराह, जडेजा की जगह मिली है गेंदबाज को जगह

विश्व कप 2022 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है ,उसी के मद्देनज़र सभी देशो की टीमें इसकी तैयारियां में जोर-शोर से जुटी हैं। अब धीरे-धीरे सभी देशों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings