क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL 2024, RCB vs CSK: मैच प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, मौसम की भविष्यवाणी और प्लेऑफ की रेस, जानें सबकुछ

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। आइए हम आपको इस मैच का पूरा प्रिव्यू बताते हैं.
CSK vs RCB

RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने जा रहा है। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका बहुत महत्व है क्योंकि इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ़ में पहुंचने का अंतिम मौका है। 

अब सिर्फ दो टीम प्लेऑफ की रेस में

आपको बता दें कि अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। उधर, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। अब प्लेऑफ की रेस में सिर्फ दो टीम्स दौड़ रही है, जिनके नाम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। इन दोनों के बीच आज एक मैच होने वाला है, जो एक तरह से इन दोनों ही टीमों के लिए क्वॉर्टर फाइनल मैच होगा। आइए हम आपको इस मैच का प्रिव्यू बताते हैं।

RCB vs CSK Match Preview

मैच प्रिव्यू: RCB ने अपने पिछले पांच मैच जीते हैं और वे अच्छी फॉर्म में हैं। दूसरी ओर, CSK के लिए यह सीज़न एक जीत और एक हार के साथ आगे बढ़ा है। हालांकि, चेन्नई ने भी अपने पिछले मैच में जीत हासिल की है और वे भी जीत की राह पर हैं। आरसीबी को प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए इस मैच में सीएसके कम से कम 18 रन या 18.1 ओवर में मैच जीतना होगा। उधर, चेन्नई की टीम अगर आज के मैच में जीत जाएगी तो वो सीधा प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इसके अलावा अगर चेन्नई अपनी हार का अंतर भी कम रख पाई तो भी वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

इसके अलावा इस मैच में बारिश की संभावना भी काफी ज्यादा है। अगर बेंगलुरु के मैदान पर आज बारिश होती है तो उसका नुकसान आरसीबी को होगा क्योंकि ऐसी परिस्थिति में मैच रद्द हो जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगी। ऐसे में चेन्नई के पास 15 और आरसीबी के पास 13 अंक होंगे और चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 

RCB vs CSK Pitch Report

पिच रिपोर्ट: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है, लेकिन हाल के मैचों में गेंदबाजों को भी मदद मिली है। इस सीजन में यहां सिर्फ एक ही मैच में 200 से अधिक का स्कोर देखने को मिला है, जिससे पता चलता है कि पिच पहले की तरह सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं है। यहां गेंदबाजों के लिए भी मदद मौजूद है, लेकिन बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह मैच मजेदार होगा।

RCB vs CSK Weather Forecast

मौसम की भविष्यवाणी: मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दिन बेंगलुरु में बारिश की 80% संभावना है। हालांकि, बारिश मैच को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त नहीं होनी चाहिए। हवा में उमस रहने की संभावना है और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave your vote

Shares:

Related Posts

LSG vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: LSG vs CSK, लखनऊ और चेन्नई के बीच होगा मैच, जानें दोनों टीमों की दो बड़ी परेशानियां

IPL 2024: इस सीज़न का 34वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीज़न में अभी तक लखनऊ और
Rohit Ajit Agarkar PC
क्रिकेट खबरें

T20 World Cup 2024 के स्क्वॉड में केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली जगह? अजीत अगरकर ने दिया जवाब

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में केएल राहुल, रिंकू सिंह और शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है. आज बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने
CSK vs RR
क्रिकेट खबरें

IPL 2024, CSK vs RR: जानें इस शानदार मैच का प्रिव्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, और बाकी डिटेल्स

आज के आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का आमना-सामना होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और यह इस सीजन
Virat Kohli
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ किंग कोहली ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 58वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें विराट कोहली ने अपने बल्ले से एक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings