क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूज़ीलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, जानें केन विलियमसन का कप्तानी रिकॉर्ड

NZ T20 World Cup 2024 Squad

New Zealand Cricket Team: 1 जून 2024 से वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. दुनियाभर की टीम इस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी तैयारी कर रही है. इसी क्रम में न्यूज़ीलैंड की टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. न्यूज़ीलैंड ने आज ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है, जो केन विलियमसन की कप्तानी में खेलेंगे. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने इस स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों के साथ-साथ एक ट्रैविंग रिज़र्व को भी साथ रखा है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूज़ीलैंड का स्क्वॉड

  1. केन विलियमसन (कप्तान)
  2. फिन एलन
  3. ट्रेंट बोल्ट
  4. माइकल ब्रेसवेल
  5. मार्क चैपमैन
  6. डेवोन कॉनवे
  7. लॉकी फर्ग्यूसन
  8. मैट हेनरी
  9. डेरिल मिचेल
  10. जिमी नीशम
  11. ग्लेन फिलिप्स
  12. रचिन रवींद्र
  13. मिचेल सेंटनर
  14. ईश सोढ़ी
  15. टिम साउथी

ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सियर्स

न्यूज़ीलैंड की टीम ने केन विलियमयन को एक बार फिर वर्ल्ड कप की जिम्मेदारी सौंपी है. आपको बता दें कि पिछले साल खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूज़ीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उनका सामना भारत से हुआ था और भारत में उन्हें हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.

इससे पहले न्यूज़ीलैंड की टीम 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी केन विलियमसन की कप्तानी में फाइनल तक गई थी और दो सुपर ओवर ड्रॉ होने के बाद बाउंड्रीज़ के अंतर से हारी थी.

टी20 वर्ल्ड कप में केन

केन विलियमसन ने अभी तक तीन बार टी20 वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड की कप्तानी संभाली है. उन्होंने पहली बार 2016 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी की थी. उस साल न्यूज़ीलैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.

2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी केन विलियमसन ने न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की थी और तब न्यूज़ीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था.

2022 टी20 वर्ल्ड कप में भी केन विलियमसन ने न्यूज़ीलैंड की कप्तानी की थी और तब न्यूज़ीलैंड ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में केन की जीत

व्हाइल बॉल क्रिकेट वर्ल्ड कप में केन ने कुल 5 बार कप्तानी की है, जिनमें 2 बार फाइनल और 3 बार सेमीफाइनल तक टीम को लेकर गए हैं. वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक दो फाइनल खेले गए हैं, जिनमें से एक बार न्यूज़ीलैंड ने केन की कप्तानी में जीत हासिल की है.

लिहाजा, अब न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप के लिए केन विलियमसन पर भरोसा जताया है. न्यूज़ीलैंड इस वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी जो गुयाना के मैदान पर खेला जाएगा. अब देखना होगा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूज़ीलैंड की टीम कैसा प्रदर्शन करती है.

Leave your vote

Shares:

Related Posts

IND vs PAK
क्रिकेट खबरें

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, रोहित के बयान पर PCB चीफ ने कही बड़ी बात

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच में पिछले करीब एक दशक से कोई क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट फैन्स हमेशा चाहते हैं कि
Virat Kohli and Gautam Gambhir
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: RCB ने अपने प्रदर्शन से गौतम गंभीर को भी किया खुश, KKR के कोच ने खुलकर की तारीफ

Gautam Gambhir vs Virat Kohli: गौतम गंभीर अगर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु की तारीफ करें, तो क्या आपको हैरानी होगी? हमें लगता है कि दुनियाभर के ज्यादातर
Luke Wood
क्रिकेट खबरें

PSL के हीरो, IPL में ज़ीरो, आईपीएल के डेब्यू मैच में ही दिखे तारे और बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तुलना कई बार पाकिस्तान सुपर लीग यानी पीएसएल से की जाती है. पाकिस्तान के क्रिकेटर्स अक्सर पीएसएल को आईपीएल से ज्यादा मुश्किल
IPL 2024, MI vs CSK
क्रिकेट खबरें

IPL 2024 में CSK के सामने आया परेशानियों का पहाड़, प्लेइंग 11 के लिए नहीं बचा कोई तेज गेंदबाज

IPL 2024: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में अभी तक 10 मैचों में से 5 में जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings