क्रिकेट खबरेंआईपीएल 2024

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है? हैरान कर देंगे इनके नाम

Virat Kohli (4)

IPL 2024: विराट कोहली की टीम मैच जीते या न जीते लेकिन वो हमेशा रन बनाते हैं और इसलिए विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया का रन मशीन कहते हैं. इस आईपीएल सीज़न का हाल भी कुछ ऐसा ही है. आईपीएल 2024 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरु यानी आरसीबी अंक तालिका में 10वें स्थान पर है, लेकिन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली का नाम सबसे पर है. इतना ही नहीं, विराट कोहली ने इस आईपीएल सीज़न में एक बार फिर अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं.

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन

इस आईपीएल सीज़न में विराट कोहली ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिनकी 10 पारियों में 71.43 की औसत और 147.49 की स्ट्राइक रेट से पूरे 500 रन बनाए हैं. आईपीएल 2024 के 43वें मैच में विराट ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली और अपने 500 रन पूरे कर लिए.

इसके साथ विराट कोहली ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा 7 बार 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसका मतलब है कि विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल के 7 सीज़न में 500 रन बनाए हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सीज़न्स में 500 रन किस-किस खिलाड़ी ने बनाए हैं.

सबसे ज्यादा सीज़न में 500 रन

  • विराट कोहली – 7 बार
  • डेविड वॉर्नर – 7 बार
  • केएल राहुल – 5 बार
  • शिखर धवन – 5 बार

Leave your vote

Shares:

Related Posts

Sanjeev Goenka Controversy with KL Rahul and MS Dhoni
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: केएल राहुल के साथ बदतमीज़ी करने वाले संजीव गोयनका ने MS Dhoni के साथ क्या किया था? पढ़ें पूरी कहानी

आइए देखते हैं कि कैसे दो विवादों - केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हालिया तीखी बहस, और आईपीएल 2016 के बाद एमएस धोनी और संजीव गोयनका के बीच
Harshit Rana
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: KKR के मुख्य गेंदबाज पर लगा बैन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ की थी बदतमीज़ी

KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स के अनकैप्ड गेंदबाजों ने इस आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है. उनमें से एक हर्षित राणा भी है. हर्षित राणा ने इस सीज़न में गेंदबाजी
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ नंबर-9 पर क्यों उतरे धोनी? कारण जानकर रो पड़ेंगे आप

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने इस आईपीएल में अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है. वह चेन्नई की ओर से खेली जाने वाली पारियों के अंतिम कुछ गेंदों
क्रिकेट खबरें

IPL 2024: आज कोलकाता और पंजाब के बीच होगा मैच, जानें पिच रिपोर्ट से लेकर बेस्ट फैंटसी टीम तक सबकुछ

आईपीएल में आज का मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. पंजाब किंग्स का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings